इस क्रम में सबसे पहले एक अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस का अधिवेशन होगा। इसके बाद शाम को सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान की खास बात यह होगी कि खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( rajasthan congress president sachin pilot) , प्रदेश प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे जयपुर की सड़कों पर उतरेंगे और पार्टी के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी इनके साथ रहेंगे। इस तरह से राजस्थान में कांग्रेस की सदस्यता देने का काम पहली बार होगा, जब यह बड़े नेता घर-घर जाकर लोगों की सदस्यता करवाएंगे।