15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खरगे का पदभार ग्रहण समारोह , सीएम गहलोत सहित कई नेता दिल्ली पहुंचे

एआईसीसी मुख्यालय में होगा पदभार ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया के साथ दिल्ली पहुंचे, कई मंत्री भी पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे, पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे शामिल
2 min read
Google source verification
mallika_00.jpg

जयपुर। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को विधिवत तौर पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। मलिकार्जुन खरगे का पदभार ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे से एआईसीसी मुख्यालय में शुरू होगा, जहां खरगे कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

तकरीबन दो दशक के बाद यह ऐसा पहला मौका है जब कोई गैर गांधी परिवार का व्यक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण समारोह में देश भर से पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों, सीएलपी लीडर्स को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को अपना कार्यभार सौंपेगी।

सीएम गहलोत दिल्ली पहुंचे
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज सुबह दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम गहलोत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया के साथ विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे हैं, इसके अलावा कई कैबिनेट मंत्री और अन्य नेता भी अलग-अलग फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे हैं।

राजस्थान से यह नेता होंगे शामिल
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण समारोह में जो नेता राजस्थान से शामिल हो रहे हैं उनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा, धीरज गुर्जर, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान भी शामिल होंगे।


गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला था। 17 अक्टूबर को जहां देशभर में पीसीसी डेलीगेट्स ने मतदान किया था तो वहीं 19 अक्टूबर को आए चुनाव परिणाम में मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को बड़े अंतर से चुनाव हराया था। इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।

वीडियो देखेंः- कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट को बताया 'सरकार का घोषणा पत्र'

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग