30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पदभार ग्रहण 26 अक्टूबर को, राजस्थान से भी एक दर्जन नेता होंगे शामिल

- 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एआईसीसी मुख्यालय में होगा पदभार ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता होंगे शामिल, मंगलवार शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री गहलोत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 25 Oct 2022, 10:40 AM IST

ashok_gehlot_8888.jpg

जयपुर। संगठन चुनाव के जरिए निर्वाचित हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार 26 अक्टूबर को विधिवत तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगे। मल्लिकार्जुन खडरगे का पदभार ग्रहण समारोह एआईसीसी मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 24 साल के बाद गैर गांधी परिवार से कोई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।

सुबह 10 बजे से होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी लीडर्स को भी बुलाया
बताया जाता है कि बुधवार सुबह 10 बजे से होने वाली पदभार ग्रहण समारोह में देश भर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों, सीएलपी लीडर, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पार्टी के मौजूदा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

राजस्थान से यह नेता होंगे शामिल
वहीं राजस्थान से मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण समारोहमें जो नेता शामिल होंगे उनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान, पूर्व मंत्री और गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, पूर्व मंत्री गुजरात के प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे।

सीएम गहलोत शाम होंगे दिल्ली रवाना
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करके उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोतका कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

19 अक्टूबर को निर्वाचित हुए थे खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे 19 अक्टूबर को निर्वाचित हुए थे। 19 अक्टूबर आए चुनावी परिणामों में मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को बड़े अंतर से चुनाव हराया था।गौरतलब है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को देशभर में पीसीसी डेलीगेट्स ने वोट किए थे।

वीडियो देखेंः- मल्लिकार्जुन खरगे बने कांग्रेस के अध्यक्ष, CM गहलोत ने दी बधाई

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग