30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दी बार एसोसिएशन जयपुर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज

दी बार एसोसिएशन जयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम साढ़े 4 बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएम श्रीवास्तव होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Palawat

•

Updated: 22 Jul 2022, 9:43 AM IST

दी बार एसोसिएशन जयपुर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज

दी बार एसोसिएशन जयपुर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज

जयपुर। दी बार एसोसिएशन जयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम साढ़े 4 बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएम श्रीवास्तव होंगे। जबकि हाईकोर्ट के जस्टिस फरजंद अली अध्यक्षता करेंगे। अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि स्वायत्त शासन एवं विधि मंत्री शांति धारीवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सेशन कोर्ट स्थित सभागार कक्ष में आयोजित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सेशन कोर्ट के जज, एडवोकेट और अधिकारी-कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

बता दें कि दी बार एसोसिएशन जयपुर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर कमल किशोर शर्मा, महासचिव पद पर मनोज कुमाश शर्मा ने विजय हासिल की थी। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा, संयुक्त सचिव सुनील कुमार शर्मा, सांस्कृतिक सचिव घनश्याम दास विजय, कोषाध्यक्ष महेंद्र गहलोत, उप कोषाध्यक्ष टीनू यादव निर्वाचित हुए थे। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में कुलदीप शर्मा, श्रवण सिंह, पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज, अनुभा सिंह, कमलेश शर्मा, महेश कुमार शर्मा, अंशुल कौशिक, शहाबुद्दीन गौरी, रमेश चंद्र शर्मा, चंद्र प्रकाश खेतानी, घनश्याम गंगवाल, सूर्यदेव सिंह तंवर शामिल हैं। वहीं, कार्यकारिणी में एक्स ओफेश्यो सदस्य अनिल चौधरी और सतीश शर्मा हैं।

एक साल के लिए होते हैं चुनाव

बता दें कि दी बार एसोसिएशन के चुनाव में कार्यकारिणी का गठन एक वर्ष के लिए होता है। यानी हर एक साल में चुनाव होते हैं। इसमें बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। पिछले कई वर्षों से बार के चुनावों में बड़ी रोचकता देखी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग