इसके साथ ही प्रदेश भर में अगले माह से न्यया यात्रा भी निकाली जाएगी। इस संबंध में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के नाम पर केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले 30 लाख युवा इससे प्रभावित हुए हैं।