एंटीजन टेस्ट पर आईसीएमआर करें पुनर्विचार -
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे एंटीजन टेस्ट पूरी तरह शुद्धता में खरे नहीं उतरे हैं। जिस कोरियन कंपनी को आईसीएमआर ने एंटीजन टेस्ट के लिए अधिकृत किया है। सरकार ने किट मांगे, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। एक निजी अस्पताल के जरिए जनहित में 200 किट लेकर परीक्षण किया गया। आरटीपीसीआर टेस्ट के जरिए पॉजिटिव चिन्हित 111 टेस्ट में से 57 को एंटीजन टेस्ट ने नेगेटिव बता दिया, केवल 54 मरीजों को पॉजिटिव बताया। एंटीजन टेस्ट का फेल होना चिंताजनक बात है। पूरे देश में व्यापक स्तर पर एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं। सरकार ने आईसीएमआर को एंटीजन टेस्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि राज्य में एंटीजन टेस्ट की शुद्धता केवल 48 फीसद आई है। ऐसे में इस टेस्ट पर आईसीएमआर को पुनर्विचार करना चाहिए।