28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन में सरकारी फरमान भी हो गया फेल

वैक्सीनेशन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Jain

•

Updated: 31 Jan 2022, 7:58 PM IST

Today 22 patients died of corona in Rajasthan

Today 22 patients died of corona in Rajasthan

जयपुर. चिकित्सा विभाग की ओर से वयस्क आबादी की पहली और दूसरी डोज का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए 31 जनवरी तक की टाइमलाइन सोमवार को पूरी हो गई, लेकिन इस अवधि तक प्रदेश के 33 में से 14 जिले ही शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कर पाए हैं।

96 फीसदी से ज्यादा लोगों को प्रथम डोज लग चुकी है, जबकि दोनों डोज लगवाने वालों की तादाद 80 प्रतिशत तक है। दिसंबर माह में 1.32 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। इस दौरान 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों, फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज भी लगाए गए। 96.3 प्रतिशत लोगों को प्रथम व 80.3 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों को 62.9 फीसदी व 33.4 प्रतिशत को प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सभी जिलों को 31 जनवरी तक वैक्सीनेशन पूरा करने और ऐसा नहीं करने पर सीएमएचओ को कार्यवाही के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।

नहीं लगवाने वालों की करेंगे समीक्षा

कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है। दोनों डोज नहीं लगवाने वालों की जल्द ही समीक्षा कर कारण जाना जाएगा और कार्य योजना बनाकर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
परसादीलाल मीणा, चिकित्सा मंत्री

राज्य में 6369 नए मामले, 23 की मौत

जयपुर. प्रदेश में सोमवार को कोविड—19 के 6369 नए मामले सामने आए और 23 की मौत दर्ज की गई है। सर्वाधिक 1578 नए मामलों के साथ जयपुर जिले में 8 मौत हुई है। इसके अलावा 3 पाली, 2—2 जोधपुर और सीकर सहित 1—1 मौत अजमेर, बूंदी, चूरू, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, नागौर और टोंक जिले में हुई है। 24 घंटे के दौरान 19418 नई जांचों पर संक्रमण दर 32.79 प्रतिशत है। 11618 नए रिकवर के साथ रिकवरी दर अब 93.67 प्रतिशत है। कुल संक्रमित 1206421, कुल मृतक 9268 और शेष एक्टिव केस अब 67017 हैं।

जयपुर के अलावा 616 जोधपुर, 347 अलवर, 339 पाली, 303 नागौर, 232 भीलवाड़ा, 219 कोटा, 205 सिरोही, 192 अजमेर, 186 उदयपुर, 183 बांसवाड़ा, 180 जैसलमेर, 173 डूंगरपुर, 163 राजसमंद, 152 झालावाड़, 137 प्रतापगढ़, 134 गंगानगर, 123 झुंझुनूं, 114 बीकानेर, 100 बारां, 97 सवाईमाधोपुर, 94 धोलपुर, 94 भरतपुर, 69 बाड़मेर, 65 सीकर, 62 दौसा, 51 टोंक, 47 करौली, 45 चित्तोड़गढ़, 26 बूंदी, 21 चूरू, 12 हनुमानगढ़ और 10 जालोर जिले में सामने आए हैं।

...

प्रदेश में अब तक
नमूने लिए 17915450
कुल पॉजिटिव 1206421
रिकवर एवं डिस्चार्ज 1130136
कुल मौत 9268