3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa Chauth : करवा चौथ पर दंपति ने किया सुसाइड, पत्नी ट्रेन के सामने कूदी, सदमे में पति ने लगाया फंदा

राजधानी में करवा चौथ पर रात में पति—पत्नी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 21 Oct 2024, 10:24 AM IST

Karwa Chauth News : राजधानी में करवा चौथ पर रात में पति—पत्नी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला हरमाड़ा थाना इलाके का है। पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकद छलांग लगाकर आत्महत्या की है। वहीं पति ने जब पत्नी के लाश टुकड़े देखते तो उसने घर पर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि दोनो पति—पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पति के घर पर लेट आने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस ने बताया कि नांगल सिरस गांव हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) ने सुसाइड किया है। दंपती अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था।

जानकारी के अनुसार करवा चौथ की रात को पति-पत्नी घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। रविवार रात करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। जिसके पीछा करते हुए घनश्याम भी घर से निकल गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन को आते देखकर मोनिका ने छलांग लगा ली। ट्रेन की टक्कर लगते ही मोनिका के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

रेलवे ट्रेक पर पत्नी मोनिका का शव टुकड़ों में पड़ा देखकर घनश्याम बुनकर वापस घर लौट आया। घनश्याम ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज भेजकर लिखा कि 'भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम खंडेलवाल से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है। मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई। मैसेज करने के बाद घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर घनश्याम ने सुसाइड कर लिया।

देर रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिलने की सूचना हरमाड़ा थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद हरमाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। मृतका की पहचान कर परिजनों से कॉन्टेक्ट कर सूचना दी गई। सूचना देने के दौरान पुलिस को परिजनों ने पति घनश्याम के सुसाइड के बारे में बताया। पत्नी मोनिका के शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। घनश्याम के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। घनश्याम के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। आज दोनों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।