29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करते वक्त रहे सावाधान ! पढ़ें अभी की 2 खबरें

Jaipur Latest 2 crime News : ठगों ने ऐप डाउनलोड करवाकर खाते से निकाले रुपए, दूसरी ओर सूने मकान से चोर ले गए लाखों की नकदी और जेवरात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 24 Jul 2019, 4:45 PM IST

jaipur

मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करते वक्त रहे सावाधान ! पढ़ें अभी की दो खबरें

जयपुर. Cyber Fraud In Jaipur : मुहाना थाना इलाके में के्रडिट बी का भुगतान करने के लिए ठगों ने युवक के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करवाई और कुछ मिनटों में ही खाते से 12855 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया किकिशनपुरा मुहाना निवासी रामावतार बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़ित 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे के्रडिट बी का भुगतान ऑनलाइन जमा करवा रहा था। दो-तीन बार जब भुगतान नहीं हुआ तो उसने गूगल से क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का नंबर लेकर उसे फोन लगाया। एक व्यक्ति ने फोन उठाया और उसने समस्या के समाधान के लिए एनीडेस्क ऐप डाउनलोड ( Mobile Phon App Download ) करवाई। पीड़ित ने ऐप डाउनलोड कर ली।

उसके बाद व्यक्ति ने ऐप में एटीएम कार्ड का नंबर डालने को कहा। पीड़ित ने नंबर डाल दिए और लाइन पर रहने को बोला। कुछ मिनटों बाद ही युवक के खाते से 10105 रुपए कट ( Cyber Crime ) गए। युवक ने व्यक्ति को इसकी शिकायत की तो उसने बोला आपके रुपए वापस खाते में आ जाएंगे। फिर थोड़ी देर बाद में 2750 रुपए और कट गए। युवक ने बदमाश को रुपए कटने के बारे में बताया तो उसने फोन काट दिया।

Read More : साहब गांव से बेटी का इलाज करवाने अस्पताल आया था, यहां जेबकतरे ने पूरे पैसे निकाल लिए

मकान का ताला तोड़कर ले गए जेवर ( Theft in Jaipur )


जयपुर ( Jaipur Latest News )के खो-नागोरियान थाना इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पालड़ी मीणा निवासी कौशल शर्मा मंगलवार 23 जुलाई को ड्यूटी गया था। पत्नी स्कूल में पढ़ाने और बच्चे कोचिंग गए हुए थे।

दोपहर दो बजे बेटा रूद्राक्ष कोचिंग से घर आया तो देखा मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। वह बाहर खड़ा होकर इंतजार करने लगा। इतने में पीड़ित की पत्नी आई। गेट का ताला खोलकर अंदर गई तो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर ताले तोड़कर दो जोड़ी चांदी की पायल, अंगूठी, हाथ घड़ी और कपड़े चुरा ले गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग