5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दाती मदन ने दिल्ली क्राइम ब्रांच ऑफिस में किया सरेंडर, अपनी ही शिष्या के साथ रेप का है आरोप

शिष्या के साथ रेप करने का आरोप है। शिष्या ने आरोप लगाया है कि Daati Madan के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीडऩ किया गया...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jun 19, 2018

Daanti maharaj

जयपुर। दाती मदन ने मंगलवार दोपहर को चाणक्यपुरी क्राइम ब्रांच में सरेंडर कर दिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दाती मदन को रेप के मामले में पेश होने के लिए बुधवार तक का समय दिया था। Daati Madan पर अपनी शिष्या के साथ रेप करने का आरोप है। शिष्या ने आरोप लगाया है कि दाती मदन के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीडऩ किया गया। छापेमारी के दौरान पीडि़ता ने पुलिस को दाती मदन का ठिकाना और वो जगह भी दिखाई जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।


पुलिस ने दाती मदन को सोमवार 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचा। शुक्रवार से ही वह अपने पाली स्थित आश्रम से गायब था। तब से ही उसका कोई पता नहीं है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दाती मदन को पूछताछ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही नोटिस जारी किया गया था।

7 दिन का मांगा था समय
रेप के आरोपों में फंसे दाती मदन ने दिल्ली क्राइम ब्रांच से 7 दिन का समय मांगा था। दाती ने कहा था कि वह भगोड़ा नहीं है और उन्हें बालिकाओं के रहने-खाने-पीने की व्यवस्था के लिए कुछ समय चाहिए, इसीलिए उसने आश्रम छोड़ा है।

रेप पीडि़ता के साथ आश्रम पर मारा था छापा
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को राजस्थान के पाली स्थित दाती आलावास स्थित आश्रम पर छापा मारा था। टीम के साथ तब रेप पीडि़ता भी मौजूद थी। पीडि़ता की निशानदेही पर टीम ने आश्रम से कुछ अहम सबूत भी जुटाए बताए हैं। छापेमारी के दौरान पीडि़ता ने पुलिस को दाती मदन का ठिकाना और वो जगह भी दिखाई जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने सभी जगह की वीडियोग्राफी की और हर कमरे की तलाशी ली। पुलिस ने आश्रम का नक्शा भी बनाया।


दिल्ली क्राइम बांच के नोटिस के बावजूद था फरार
दाती मदन दिल्ली क्राइम बांच के नोटिस के बावजूद फरार था। दिल्ली क्राइम बांच के अनुसार, दाती सोमवार तक क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं होता है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस धरपकड़ कर सकती थी। इसके लिए टीमें भी बनाई गई है। स्थानीय पुलिस गुरुकुल पर दिनभर नजर बनाए हुए थी। दिल्ली स्थित आश्रमों व मंदिर पर भी नजर रखी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दाती के आश्रम में नहीं मिलने पर क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर उसे सोमवार तक पेश होने का कहा था।