5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Horrific Accident : … देखो पापा रेल पटरी से नहीं हट रहे, रिश्तेदार को बेटी ने फोन कर कहा, इस बीच दर्दनाक हादसा, 3 मरे

Jaipur Horrific Accident : ...देखो पापा रेल पटरी से नहीं हट रहे। रिश्तेदार को बेटी ने फोन कर बताया। बेटी निशा ने पिता सुमित को बचाने की भरसक कोशिश की पर अपनी जान भी गंवा बैठी। रविवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हरिद्वार मेल ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना जयपुर के जगतपुरा स्थित सीबीआइ फाटक की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Apr 2025, 8:14 AM IST

Daughter and Brother Trying to Convince Angry Sumit a Jaipur Horrific Accident Happened during this Persuasion

Jaipur Horrific Accident : जयपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जय अम्बे नगर निवासी सुमित गुस्से में आकर जगतपुरा स्थित सीबीआइ फाटक के रेल पटरी पर बैठ गया। आज उसे कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। सिर्फ जान देने पर आमादा था। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी निशा अपने पिता से लगातार गुहार कर रही थी कि पापा घर चलो। पर उसने बेटी की भी बात भी नहीं सुनी। बेटी निशा पिता को बचाने के लिए काफी मशक्कत करती रही। इस मशक्कत में हरिद्वार मेल ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई।

लेकिन सुमित ने दोनों की एक नहीं सुनी

मिलाप नगर निवासी रिश्तेदार सत्यनारायण ने बताया कि पहले सुमित ने वीडियो कॉल किया और रेलवे लाइन दिखाई। उससे पूछा कि कहां पर है, तब उसने जगह का नाम नहीं बताने के लिए कहा। लेकिन 10.40 बजे निशा ने फोन किया और कहा कि पापा रेलवे पटरी पर बैठे हैं और हट नहीं रहे हैं। निशा और सुमित का बड़ा भाई गणेश दोनों उसको हटाने के लिए काफी मशक्कत करते रहे। लेकिन सुमित ने दोनों की एक नहीं सुनी।

सुमित कैब चलाता था और गणेश करता था मजदूरी

रेलवे पटरी से हटाने की खींचतान में निशा और गणेश भी रात 11.15 बजे ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों के शव जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए, जहां पर सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सुमित कैब चलाता था और गणेश मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें :अलवर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज टैंक में दम घुटने से 2 की मौत, मचा हंगामा

नहीं दी हादसे की सूचना

रिश्तेदारों ने मृतक के परिजन को अभी हादसे की सूचना नहीं दी। देर रात डेढ़ बजे भी रिश्तेदार सुमित की तलाश में निशा और गणेश के इधर-उधर जाने की सूचना देते रहे। परिजन की निशा व गणेश से बात नहीं होने पर उन्होंने कोई अनहोनी होने की आशंका भी जताई।

यह भी पढ़ें :बांसवाड़ा-जयपुर रोडवेज बस पर छापा, कंडक्टर को देख अफसर चौंकें, पकड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा

कहासुनी के बाद नाराज सुमित घर से निकला

प्राथमिक जांच में सामने आया कि सुमित रविवार रात घर पर कहासुनी होने के बाद नाराज होकर निकल गया। पीछे से उसका भाई और बेटी भी उसे वापस लाने के लिए रवाना हो गए। देर रात सुमित इंदिरा गांधी नगर के नजदीक सीबीआइ फाटक पर रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गया। बड़ा भाई और बेटी उसको बचाने के प्रयास में चपेट में आ गए। हालांकि बाद में मामला खोनागोरियान थाना क्षेत्र का निकला, तब खोनागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का मुंह काला करने पर 1 लाख इनाम की घोषणा, जानें क्या है मामला