10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव

सरदारपुरा क्षेत्र में तारघर मोड़ पर रविवार सुबह सड़क पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

avanish kr upadhyay

•

Updated: 29 Nov 2015, 6:36 PM IST

सरदारपुरा क्षेत्र में तारघर मोड़ पर रविवार सुबह सड़क पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

सरदारपुरा थाना पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सरदारपुरा क्षेत्र में तारघर मोड़ पर एक युवक लेटा हुआ मिला। आस-पास के लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद लोगों ने उसे मृत मानकर पुलिस को सूचना दी।



पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव की तलाशी ली गई, जिसमें उसकी शर्ट की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला। लाइसेंस मनोज सिंह के नाम का था। उस पर लिखे गए पते पर पुलिस जब पड़ताल करने पहुंची, तो उन्हें घर पर कोई नहीं मिला।

dead body

पुलिस ने शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान के बाद ही उसकी मौत के बारे में कोई जानकारी लग पाएगी।