4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीवीआईपी आगमन से 9 दिन पहले दून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में जख्मी

Rajasthan Criminals: IMA में 13 जून को होने वाली Passing Out Parade और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से ठीक 9दिन पहले दून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से जोरदार मुठभेड़ हो गई। नयागांव चौकी के पास नाकेबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से राजस्थान के दौसा जिले का रिंकू मीणा घायल हो गया। पुलिस ने दूसरे बदमाश विनोद मीणा को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश फरार हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jun 04, 2026

दून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़, आरोपी को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी। Photo: Dehradun Police

दून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़, आरोपी को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी। Photo: Dehradun Police

जयपुर/देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून स्थित Indian Military Academy (IMA) में आगामी 13 जून को होने वाली Passing Out Parade (POP) और उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन से ठीक 9 दिन पहले आज स्थानीय पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। ये बदमाश राजस्थान के हैं। जिनमें एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में जख्मी हुआ है। जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीन अन्य बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

नाकाबंदी तोड़कर भागे बदमाश

आज तड़के नाकेबंदी के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर राजस्थान नंबर की कार में सवार बदमाशों ने बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे।

गाड़ी छोड़कर भागे बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश रिंकू मीणा पुत्र सियाराम निवासी ग्राम अखरोट, थाना मण्डावर जिला दौसा, राजस्थान आयु 30 वर्ष घायल हो गया। जिसे पहले प्रेमनगर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे दून अस्पताल ले जाया गया है। जबकि दूसरे बदमाश विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा ग्राम व पोस्ट झारेड़ा तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली राजस्थान आयु 32 वर्ष को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के साथ-साथ अस्पताल जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

तीन बदमाश फरार

पुलिस के अनुसार तीन अन्य बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी हैं।

बदमाशों पर पहले से कई मामले दर्ज

पकड़े गए दोनों बदमाशों पर राजस्थान में कई आपराधिक मुकदमा दर्ज बताए गए हैं। इनसे दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस मिले हैं। जबकि घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि पुलिस जांच में सामने आया है कि मुठभेड़ में घायल रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं विनोद मीणा के खिलाफ भी राजस्थान के अलग-अलग थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज बताए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बदमाशों के आपराधिक नेटवर्क और उत्तराखंड आने के उद्देश्य की भी जांच की जा रही है।