उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गों को लाभ दिया गया है। बजट में की गई घोषणाओं को यथाशीघ्र धरातल पर उतारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर काम कर रही हैं। इस अवसर पर जलदाय मंत्री ने उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बजट में जलदाय विभाग को 15 हजार करोड़ रुपए दिए हैं, इससे हर घर नल पहुंचाने के कार्य में तेजी आएगी। गौरतलब है कि बीसलपुर पृथ्वीराज नगर पेयजल योजना के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आठ पानी की टंकिया बनाई जानी है। जिनमे से 6 का काम शुरू हो चुका है। शेष दो टंकियों के लिए भूमि उपलब्ध होते ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।