तहरीर में उसने बताया कि वह रावतभाटा में कंस्ट्रक्शन लेबर सप्लाई का कार्य करता है। 23 मार्च को वह बोराबास में था तब उसके फोन पर कॉल आया, जिसमें कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में बताया था कि इसकी रिकॉर्डिग भी उसके पास है। पुलिस को देवा ने बताया कि कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वे लोग उससे 10 लाख रुपए मांग रहे हैं।