
उदयपुर की जनता ने पेश की शांति और सौहार्द की मिसाल
Udaipur Case : उदयपुर शहर में चार दिन तक जबरदस्त तनाव रहा है। आमजन में आक्रोश जरूर नजर आया। बावजूद इसके उदयपुर शहर की जनता ने एक बार फिर शांति और सौहार्द की मिसाल पेश की। स्कूली बच्चों के विवाद में चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की मृत्यु होने पर आमजन आक्रोशित हो गए। पर लोगों ने धैर्य का परिचय देते हुए शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस के माकूल बंदोबस्त के चलते पूरे शहर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। मृत छात्र के पर्थिव शरीर का मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल सहित सभी अधिकारी माहौल पर नजर रखे रहे।
घायल छात्र देवराज की एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार अपराह्न मृत्यु हो गई थी। अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने परिजनों व आमजन की समझाइश की। मंगलवार सुबह छात्र का शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजन शव लेकर निवास पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में पुलिस ने शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बंदोबस्त किए। अंतिम यात्रा अशोक नगर स्थित मुक्तिधाम पहुंची। वहां विधिपूर्वक शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर शहर के आला अफसर, नामचीन व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता सहित ढेर सारे लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें -
शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को भी स्कूल-कॉलेज में अवकाश घोषित किया था। मंगलवार को जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर बुधवार से स्कूल-कॉलेज यथावत संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें -
Published on:
20 Aug 2024 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
