29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Destination wedding करने जयपुर आया बड़े कारोबारी का परिवार आखिर कड़वी यादें क्यों लेकर गया…

उन्होनें शादी के लिए ही विशेष तौर पर हीरे और सोने के दस सैट बनवाए थे। परिवार की बेटी के साथ ही वर पक्ष के लिए ये स्पेशल तोहफा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 27 Nov 2021, 1:39 PM IST

जयपुर
छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाली राहुल बांठिया के परिवार में शुक्रवार रात शादी का आयोजन तो हुआ लेकिन वह पूरी तरह से फीका ही रहा। परिवार का सपना था रायपुर से जयपुर आकर डेस्टीनेशन वेडिंग करने का...। सपना पूरा भी हुआ लेकिन बेहद ही कड़वी यादों के साथ। परिवार की बेटी विदा भी हुई लेकिन कड़वे अनुभव के साथ। अब आज परिवार के अधिकतर सदस्य और रिश्तेदार भी अपने राज्य के लिए रवाना हो रहे हैं, लेकिन इस बीच जयपुर पुलिस से परिवार को अपने खोये जेवर वापस मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि चैबीस घंटे के दौरान कई जगहों पर संदिग्ध की तलाश की है, लेकिन वह नहीं मिला है। राहुल बांठियां ने पुलिस को बताा कि उन्होनें शादी के लिए ही विशेष तौर पर हीरे और सोने के दस सैट बनवाए थे। परिवार की बेटी के साथ ही वर पक्ष के लिए ये स्पेशल तोहफा था।

आखिर पता कैसे चला कि मुखिया का नाम राहुल बांठिया है....
जवाहर सर्किल पुलिस ने बताया कि चोरी करने वाले शख्स ने परिवार और होटल स्टाफ दोनो को ही खुद पर शक नहीं होने दिया। होटल स्टाफ ने पूछा तो उसने खुद को परिवार का सदस्य बताया। उधर परिवार समझता रहा कि यह होटल स्टाफ से है। इस बीच दोनो की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर संदिग्ध ने वारदात कर दी। पुलिस अभी तक भी समझ नहीं पा रही है कि उसे कैसे पता चला कि बुकिंग करने वाले का नाम राहुल बांठिया है।

कमरे में जाकर कहा, कोड भूल गया मदद करो... जल्द जेवर ले जाने है
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को राहुल बांठिया ही बना लिया। होटल के अधिकतर स्टाफ ने राहुल बाठिंया को नहीं देखा था। उनके शक्ल सूरत के बारे में सिर्फ रिसेप्शन पर मौजूद तीन से चार स्टाफ को ही जानकारी थी। इसी बात का फायदा चोर ने उठाया। उसने पहले तो मास्टर की से चाबी खुलवाई और उसके बाद कमरे में सेफ का लाॅक भूलने की बात कहकर उसका लाॅक कोड भी तुडवा लिया। उसके बाद स्टाफ को टिप भी दी और धन्यवाद भी कहा। देर रात जब असली राहुल बांठिया का फोन आया तब जाकर पूरा माजरा होटल स्टाफ को समझ आया। उसके बाद जाकर पूरा खेल खुला।

चैबीस घंटे से तलाश जारी, कई थानों की पुलिस जुटी
उधर चोरी की इस वारदात के बाद डीसीपी ईस्ट प्रहलाद कृष्णिया ने जवाहर सर्किल थाने समेत अन्य कुछ थानों की टीम का गठन किया है। होटल स्टाफ से पूछताछ के साथ ही होटल के आसपास लगे सभी सीसी कैमरे देखे जा रहे हैं। बड़े चैराहों, भीड भरे इलाकों समेत लगभग हर जगह पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। जवाहर सकिल थानाधिकारी ने बताया कि जयपुर पुलिस इसे चैलेंज की तरह लेकर काम कर रही है। उम्मीद है जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे और जयपुर पुलिस का नाम खराब नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग