30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price: डीजल के दाम 15 पैसे टूटे, पेट्रोल के दाम स्थिर

क्रूड ऑयल (Crude Oil Price) के भावों में उतार-चढ़ाव के बीच डीजल के भावों में कमी का सिलसिला जारी है। सरकारी तेल कंपनियों (Goverment oil companies) एक बार फिर डीजल ( Diesal ) के भावों में कमी की है, जबकि पेट्रोल ( Petrol ) के भाव स्थिर पड़े रहे। डीजल के दामों में 15 पैसे की कटौती की है और इसके भाव 79.63 रुपए प्रति लीटर पर आ गए। पेट्रोल के भाव 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। डीजल की कीमत में पूरे देश में करीब 13 से 15 पैसे की कमी की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Petrol Diesel Price: डीजल के दाम 17 पैसे टूटे, पेट्रोल के दाम स्थिर

Petrol Diesel Price: डीजल के दाम 17 पैसे टूटे, पेट्रोल के दाम स्थिर

जयपुर। क्रूड ऑयल के भावों में उतार-चढ़ाव के बीच डीजल के भावों में कमी का सिलसिला जारी है। सरकारी तेल कंपनियों एक बार फिर डीजल के भावों में कमी की है, जबकि पेट्रोल के भाव स्थिर पड़े रहे। डीजल के दामों में 15 पैसे की कटौती की है और इसके भाव 79.63 रुपए प्रति लीटर पर आ गए। पेट्रोल के भाव 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। डीजल की कीमत में पूरे देश में करीब 13 से 15 पैसे की कमी की गई है। बता दें सितंबर माह में आज 16वीं बार 26 सितंबर को डीजल के भावों में कमी की गई है। 16 बार में डीजल के भाव 2.99 रुपए की कमी आई है। जबकि पेट्रोल के भावों में अब तक एक रुपए 8 पैसे की कमी आई है। इस तरह पूरे देश में सितंबर माह में अब तक सात बार में पेट्रोल के भावों में एक रुपए से ज्यादा की कमी आई है।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग