1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
दिव्यांग कलाकारों ने दिखाया टैलेंट
Play video

दिव्यांग कलाकारों ने दिखाया टैलेंट

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर डेफ आर्ट मूवमेंट फाउंडेशन के डेफ आर्टिस्ट्स की कला प्रदर्शनी का आगाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहौली में हुआ।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Dec 03, 2022


विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर डेफ आर्ट मूवमेंट फाउंडेशन के डेफ आर्टिस्ट्स की कला प्रदर्शनी का आगाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहौली में हुआ। प्रदर्शनी में दीपा जांगिड़,धुव्र शर्मा,सुनील लोदवाल, हेमंत उपाध्याय, सरिता खरेटिया,लक्ष्मी गुर्जर,बुद्धिप्रकाश मीना, प्रदीप जांगिड़, लेखराज मीना ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि फाउंडेशन के फाउंडर आर्टिस्ट डॉ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने किया। इस अवसर पर बधिर कलाकारों की ओर से विद्यालय के बच्चों के लिए आर्ट वर्कशाप का आयोजन भी किया गया । प्रदर्शनी में बधिर कलाकारों की 50 पेन्टिंग्स प्रदर्शित की गई। जिनमें दिव्यांगजन, मदर टेरेसा,श्री गणेश,वन्देमातरम, जुलुस, बुद्ध, मुस्कान, श्री कृष्ण और घूंघट सहित कई कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई।