मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त चिकित्सक गांवों में जाएं और कुछ महीनों में ही ट्रांसफर की बात न करके वहां नौकरी करें और अपनी प्रसिद्धि बढ़ाएं। दस से बीस वर्ष में डॉक्टर का काफी नाम हो जाता है। यहां हर डॉक्टर एसएमएस में लगना चाहता है। ये आज से नहीं वर्षों से देख रहा हूं। एक डॉक्टर का तबादला करो तो हाइकोर्ट जज, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री का फोन आ जाता है और सिफारिश होती है कि इस डॉक्टर को तो यहीं रखना होगा। गहलोत ने कहा कि कुछ भी हो जाए मैं ओपीएस और आरटीएच को लागू करके ही रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज हैल्थ पोर्टल का लोकार्पण भी किया।