
Dungurpur Latest Crime News in hindi 2018 : crime updateDungurpur Latest Crime News in hindi 2018 : crime update
डूंगरपुर।
महज 20 हजार रुपए के लिए दो भाईयों की हत्या की सुपारी लेकर दोनों को शराब पीकर कुएं में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें एक की मृत्यु हो गई, वहीं दूसरा रातभर कुएं में झाड़ी पकड़ कर चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। घटना बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात सीमा स्थित रतनपुर की है। शनिवार सुबह मामले की भनक लगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बिछीवाड़ा थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह रतनपुर बोर्डर पर एक कुएं में एक युवक का शव होने तथा एक अन्य युवक के जीवित गिरे होने की सूचना मिली। इस पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जीवित युवक तथा शव को बाहर निकलवाया। जीवित व्यक्ति ने खुद को अणसोल शामलाजी गुजरात निवासी कान्तिलाल (४०) पुत्र सोमा पारगी बताया। मृतक की शिनाख्त उसने अपने भाई मगन (४५) पुत्र सोमा पारगी के रूप में की।
बदला लेने के दिया वारदात को अंजाम
कान्तिलाल ने पुलिस को बताया कि अणसोल के ही नयनेश पुत्र सेंगा पारगी से विवाद चल रहा था। इसे लेकर शामलाजी थाने में प्रकरण भी दर्ज कराया है। शुक्रवार अपराह्न तीन बजे प्रार्थी व उसका भाई मगन रतनपुर आए थे। यहां अणसोल का ही राहुल पुत्र कावजी पारगी मिला। वह दोनों को आशीष डामोर के घर पर शराब पीने ले गया। वहां पांच बोतल देशी शराब पी। उसके बाद वापस रतनपुर बार्डर पर आरटीडीसी होटल के पास स्थित कुएं के पास लेकर गया। दोनों भाईयों को वहां बैठा कर और शराब लेने गया। थोड़ी देर में राहुल तीन देशी शराब के पव्वे लेकर आया। वहां तीनों ने फिर से शराब पी। तभी वहां अणसोल निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र पारगी भी आ गया। राहुल व मनीष दोनों हंसने लगे। प्रार्थी व उसके भाई मगन को कहा कि तुमने नयनेश से झगड़ा कर मुकदमा दर्ज कराया है। इसलिए नयनेश ने तुम दोनों को ठिकाने लगाने 20 हजार रुपए सुपारी दी है।
दोनों को कुएं में धकेला कांतिलाल ने पुलिस को बताया कि प्रार्थी व उसका भाई पूरी तरह नशे में थे। उन्होंने राहुल और मनीष के हाथा जोड़ी भी की, लेकिन दोनों ने उन्हें कुएं में धकेल दिया। कुएं में गहरा पानी होने से भाई मगन अंदर डूब गया। प्रार्थी ने छोटी झाड़ी पकड़ ली और काफी चिल्लाया पर रात में किसी ने भी नही सुना।
पुलिस ने किया दो आरोपितों को गिरफ्तार
थानाधिकारी ने तत्काल वारदात से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दो टीम गठित की। टीमों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राहुल पुत्र कावजी पारगी निवासी अणसोल तथा नयनेश पुत्र सेंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली। काम होने पर मिलने थे पैसे पुलिस का दावा है कि नयनेश ने पूछताछ में सुपारी देना कबूल कर लिया है। उसने बताया कि दोनों भाईयों को जान से मारने पर राहुल व मनीष को 20 हजार रुपए देने का वायदा किया था। राशि काम होने के बाद देना तय किया था। हत्या को हादसा बनाने रची साजिश पुलिस का कहना है कि आरोपितों ने शराब पिलाकर दोनों को कुएं में धकेला, ताकि उनकी मृत्यु होने पर अधिक शराब पीने से कुएं में गिरना माना जाए, लेकिन कांति के बच जाने से उनका भांडा फूट गया। वारदात में शामिल मनीष फरार है। उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Published on:
14 Jul 2018 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
