इसी तरह से पाली, सिरोही, प्रतापगढ़, अजमेर, करौली, भीलवाड़ा, चित्तोड़गढ़, ब्यावर, जोधपुर ग्रामीण, बीकानेर, सांचोर, राजसमंद, उदयपुर, नीम का थाना के माइनर मिनरल मारबल, क्वार्टज फेल्सपार, बॉल क्ले, सिलिकासेंड, चाइना क्ले, सेंड स्टोन, व मेसेनरी स्टोन के 208 खनिज प्लॉटों के 50 वर्ष की अवधि के लिए माइनिंग लाइसेंस ई नीलामी से जारी होंगे। ई-नीलामी प्रक्रिया बुधवार 7 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक आमजन, कंपनियां आदि कोई भी कहीं से भी एमएसटीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर निश्चित दिनांक व निर्धारित समयानुसार हिस्सा ले सकते हैं। क्वारी प्लॉटों व माइनिंग प्लॉटों की विस्तृत जानकारी, प्रक्रिया और अन्य शर्तें आदि विभागीय वेबसाइट व एमएसटीसीपोर्टल पर उपलब्ध है। विभाग की ओर से इसी माह मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी की भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ई-नीलामी की जाएगी।