24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Edufest : राजस्थान का सबसे बड़ा एजुकेशन और करियर फेयर… भविष्य के सवालों का मिलेगा जवाब

राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित प्रदेश का सबसे बड़ा एजुकेशन और करियर फेयर ‘एजुफेस्ट 2023’ का शुक्रवार को आगाज हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 19 May 2023, 4:09 PM IST

एजुकेशन व कॅरियर फेयर एजुफेस्ट- 2023 का आगाज, यूनिवर्सिटी और शिक्षण संस्थान लेंगे हिस्सा

एजुकेशन व कॅरियर फेयर एजुफेस्ट- 2023 का आगाज, यूनिवर्सिटी और शिक्षण संस्थान लेंगे हिस्सा

राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित प्रदेश का सबसे बड़ा एजुकेशन और करियर फेयर ‘एजुफेस्ट 2023’ का शुक्रवार को आगाज हुआ। 19 से 21 मई तक चलने वाला यह फेयर मानसरोवर स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में आयोजित हो रहा है। इसमें छात्रों को करियर और एडमिशन के सवालों का जवाब मिलेगा। फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी होगी। फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। साथ ही, विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। एजुफेस्ट में छात्रों को कॅरियर और एडमिशन से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं, आइए जानते है आपके शहर में क्या है दाम

जरूरतमंदों को मिलेगी निशुल्क कॉलेज शिक्षा

सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी की ओर से सत्र 2023-24 में 100 गरीब छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कॉलेज शिक्षा दी जाएगी। एजुफेस्ट में आने वाले बच्चे ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी की स्टॉल्स पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एचएमएसआई: 12 पेटेंट एप्लिकेशंस के साथ डवलप की नई बाइक शाइन-100

फेयर में विद्यार्थियों को मिलेंगी ये सुविधाएं...

छात्रों को स्कॉलरशिप के साथ एजुकेशन लोन की जानकारी मिलेेगी।

नि:शुल्क साइकोमेट्रिक टेस्ट होगा।

शिक्षाविदों की ओर से विभिन विषयों पर प्रतिदिन सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

विद्यार्थियों की पर्सनल काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी।

प्रतियोगी परीक्षा के लिए गाइडेंस मिलेगा।

रोजगार परक कोर्स की जानकारी दी जाएगी।

मेडिकल, इंजीनियरिंग, कॉमर्स सहित अन्य क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्प मिलेंगे।

यूनिवर्सिटी कैंपस विजिट और वर्चुअल कैंपस विजिट के साथ में स्पॉट एडमिशन सुविधा भी मिलेगी।

फेयर में वातानुकूलित डोम होगा।