5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jat Reservation:  थमे रहे ट्रेनों व बसों के पहिए, होटल-धर्मशालाओं में ठहरे यात्री

हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन का असर जिले के रेल-बस यातायात पर दूसरे दिन रविवार को भी रहा। सादुलपुर क्षेत्र से चलने वाली 21 ट्रेनें दूसरे दिन भी रद्द रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 22 Feb 2016, 12:21 PM IST

हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन का असर जिले के रेल-बस यातायात पर दूसरे दिन रविवार को भी रहा। सादुलपुर क्षेत्र से चलने वाली 21 ट्रेनें दूसरे दिन भी रद्द रही। वहीं जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन को सादुलपुर की बजाय चूरू तक चलाया गया। उधर चूरू स्टेशन पर लोग रिजर्वेशन खिड़की पर टिकट निरस्त करवाते नजर आए। रेल-बस यातायात बाधित होने से दूसरे दिन भी अनेक लोग बीच रास्ते में दिल्ली या अन्य शहरों में अटके हुए हैं।

दिल्ली से खरीदारी करने वाले व्यापारी वर्ग भी ट्रेन बसें रद्द होने से परेशान हैं। आरक्षण आंदोलन के कारण रविवार को बीकानेर-दिल्ली रूट की ट्रेनें सादुलपुर की बजाय चूरू तक ही संचालित की गई। ऐसे में ट्रेन से सादुलपुर या आस-पास के अन्य क्षेत्रों में जाने वालों को बसों से सफर करना पड़ा। चूरू आगार ने मौके का फायदा उठाते हुए रविवार को दिन में सादुलपुर रूट पर पांच अतिरिक्त बसें लगाई। मुख्य प्रबंधक आरपी नैनावत ने बताया, दिल्ली रूट की सभी बसें निरस्त हैं। टे्रन सादुलपुर नहीं जाने के कारण रविवार पांच बसें सादुलपुर रूट पर लगाई गई।

see more photo here

सीमा पर तनावपूर्ण माहौल

हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर भड़की हिंसा के कारण दूसरे दिन रविवार को क्षेत्र से सटे हरियाणा राज्य की सीमा पर माहौल तनाव पूर्ण रहा। रेल प्रशासन ने 10 ट्रेनों को पूर्ण रूप से व 10 को आंशिक रूप से बंद किया है। इसके अलावा एक साप्ताहिक टे्रन का मार्ग बदला गया है। सात साप्ताहिक ट्रेनों को रेलवे स्थिति को देखकर ट्रेनों के समयानुसार चलाने या बंद करने का निर्णय लेगा। तहसील मुख्यालय से हरियाणा जाने वाली सभी सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। पुलिस ने सीमा पर कड़ी निगरानी रखकर गश्त की। हरियाणा के बहल, सिवानी व झुंपा आदि में आंदोलनकारियों ने बाजार बंद करवाकर विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल एवं स्टेट हाईवे तथा गांवों से शहरों में जाने वाली सड़कों को हरियाणा में लोगों ने पेड़ व पत्थर डालकर बंद रखा।

होटल-धर्मशालाओं में ठहरे यात्री
सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के सिरसा निवासी अनिल कुमार व सहदेव दिल्ली जाने के लिए दो दिन से भटक रहे हैं। लेकिन साधन के अभाव में ना दिल्ली पहुंच रहे हैं और ना ही अपने घर। इसके अलावा हिसार में उपचाराधीन लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गत दो दिनों से यात्री धर्मशालाओं व होटलों में रहने को मजबूर हैं।

ये ट्रेनें रही रद्द

आंदोलन के कारण बीकानेर-दिल्ली ट्रेन को आंशिक रद्द कर बीकानेर से सादुलपुर तक चलाया जा रहा है। हिसार-सादुलपुर रूट की ट्रेनें पूर्णतया रद्द कर दी है। हिसार-बीकानेर ट्रेन को आंशिक रद्द कर सादुलपुर से बीकानेर तक चलाया जा रहा है। हिसार-जोधपुर टे्रन को सादुलपुर तक, रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन सादुलपुर से बीकानेर तक, रेवाड़ी-जोधपुर ट्रेन को चूरू तक, रेवाड़ी-हिसार के बीच चलने वाली ट्रेनें व दिल्ली-भगत की कोठी चलने वाली ट्रेन को पूर्णतया रद्द, बांद्रा- जम्मू तवी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को मेड़ता रोड़ से मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया है। दिल्ली-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन व हिसार-रेवाड़ी ट्रेन को पूर्ण रद्द किया गया है।
इनका कहना है
हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए सीमा पर गश्त कर कड़ी नजर रखे रहे हैं।
अनिल बिश्नोई, थानाधिकारी
सादुलपुर