7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान

Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने बायतू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 24 Nov 2023, 7:51 AM IST

rahul

Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने बायतू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। इसमें शनिवार शाम छह बजे तक स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि क्यों न इस मामले में आचार संहिता उल्लंघन के लिए सजा देकर दंडित किया जाए। साथ ही, चेतावनी दी है कि जवाब नहीं आया तो कार्रवाई की जाएगी।

आयाोग ने भाजपा की ओर से की गई शिकायत के आधार पर गुरूवार को यह कार्रवाई की। भाजपा की ओर से शिकायत में आपत्ति जताई गई है कि बायतू में आयोजित सभा में जेबकतरा व पनौती जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। शिाकयत में इस तरह के शब्दों को अनर्गल टिप्पणी व आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा ने शिकायत में एनपीए को लेकर बताए गए तथ्यों को भी भ्रामक बताया है। इस शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस में भाजपा की शिकायत का हवाला देकर कहा कि जो आरोप बताए गए हैं, वे जनप्रतिनिधित्व अधिनियम व भारतीय दण्ड संहिता के तहत बताए अपराधों के दायरे में आते हैं। आयोग ने इस मामले को लेकर जारी नोटिस में ध्यान दिलाया है कि इसी साल जून में चुनाव प्रचार को लेकर एडवाइजरी जारी की हुई है।

यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार थमा, राजनीतिक अपील पर पाबंदी, 30 नवंबर तक एक्जिट पाेल पर भी रोक

उधर, भाजपा ने आयोग को सौंपी गई शिकायत में उद्योगपतियों से संबंधित एनपीए को लेकर सफाई दी है, वहीं एनपीए के संबंध में पीएम का दखल नहीं होने और बायतू में आयोजित सभा में लगाए गए आरोपों के भ्रामक होने की बात भी कही है। भाजपा की ओर से केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राधामोहन दास अग्रवाल व ओम पाठक ने आयोग को यह शिकायत दी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस सरकार आई तो कौन होगा सीएम? जानिए सचिन पायलट क्या बोले