चुनाव में शराब, ड्रग्स और नकदी नहीं चलेगी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में अपने दौरे के बारे में कई अहम जानकारियां साझा कीं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। चुनाव आयोग ने कहा चुनाव में शराब, ड्रग्स और नकदी नहीं चलेगी।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election : चुनाव आयोग आज से राजस्थान दौर पर, जानें पूरे तीन दिन का कार्यक्रम
अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव आयोग शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष, स्वतंत्र और प्रलोभन मुक्त चुनाव मतदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान के मतदाताओं से अनुरोध है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने जरूर आएं। हमारा प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, महिलाओं और नए मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो।
राजनीतिक पार्टियों संग की बैठक
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, पिछले 2 दिनों में हमने सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। हमने डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी, कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने का साथ विस्तार से चर्चा की।
यह भी पढ़ें - चुनाव आयोग ने बेहद सख्त लहजे में कहा, आचार संहिता का न करें इंतजार, अलवर कलक्टर पर नाराज हुआ आयोग