इलेक्ट्रोनिक मार्केट जयंती बाजार के अध्यक्ष सचिन गुप्ता का कहना है कि इस बार एयर कंडीशनर की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी और कूलरों की बिक्री में 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी में मौसम की शुरुआत अच्छी थी, लेकिन मार्च और अप्रैल के दौरान बिक्री कम रही। हालांकि, कंपनियां बिक्री को बढ़ावा देने के लिए 'कैशबैक ऑफर' सहित कई अन्य योजनाएं चला रही है, लेकिन बिक्री कमजोर पड़ी हुई है।