दीपशिखा वशिष्ठ/जयपुर. बनने के बाद से लोगों के आकर्षण का केंद्र रही घाट की गूणी सुरंग (टनल) 8 महीने से 'अंधेरी गुफाÓ बनी हुई है। वहां 20 में से 16 एग्जॉस्ट फैन खराब हैं। महज 4 एग्जॉस्ट फैन चालू हैं, जो धुआं को बाहर नहीं फेंक पाते। ऐसे में दृश्यता कम व धुआं अधिक होने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। कोहरे के समय सुरंग में लगी लाइटें चालू होने और वाहनों की हैड लाइट चलाने के बावजूद कुछ दूर आगे चल रहे वाहन भी नजर नहीं आते।