10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की इस चाल से पलटी विधानसभा चुनाव की बाजी, मोदी का ये दांव पड़ा भारी!

लगातार सुर्ख़ियों में चल रहे डाटा लीक विवाद में रोजाना कुछ न कुछ बड़े खुलासों के बीच पार्टियां एक-दूसरों पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 27 Mar 2018, 7:23 PM IST

BJP VS CONGRESS

BJP VS CONGRESS

जयपुर ।

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में डाटा लीक मामला बड़ी दखल पैदा कर सकता है। लगातार सुर्ख़ियों में चल रहे डाटा लीक विवाद में रोजाना कुछ न कुछ बड़े खुलासों के बीच पार्टियां एक-दूसरों पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहीं है। इसी आरोप प्रत्यारोप के बीच सोमवार को कांग्रेस खुद ही के बड़े बोल के कारण विवादों में फंस गई। दरअसल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी एप पर डाटा को थर्ड पार्टी शेयर करने के आरोप लगाए थे और उसी बीच खुद कांग्रेस डाटा लीक मामले में फंस गई।

हुआ ये की करीब सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी एप को डिलीट करने के लिए कहा और करीब 2 बजे कांग्रेस ने खुद का ही एप्प "विद आईएनसी' को एंड्राइड के प्ले स्टोर से हटाने की घोषणा भी कर दी। इस हिसाब से जो गड्ढ़ा कांग्रेस ने विपक्ष के लिए तैयार किया था उसमें कांग्रेस को खुद ही कूदना पद गया।

फ्रेंच रिसर्चर का दावा कांग्रेस के एप का डाटा बहार जाता है

फ्रेंच रिसर्चर इलियट एल्डरसन ने बताया कि कांग्रेस के एप "विद आईएनसी' का डाटा बहार जाता है। यह डाटा सिंगापुर में जाता है और इस दावे के बाद कांग्रेस ने अपनी मेंबरशिप वेबसाइट भी बंद कर दी है। इस बीच जो कांग्रेस डाटा लीक मामले की निष्पक्ष्ता से जांच करने के लिए कह रही थी वो अब खुद ही उस जांच के दायरे में आने वाली है।

READ : UPSC ने जारी किया CDS परीक्षा का परिणाम किया घोषित, 8,411 उम्मीदवारों का हुआ चयन

भारत के पास नहीं है मजबूत सर्वर

इलियट एल्डरसन ने सोमवार को इस मामले में ट्वीट कर के भी जानकारी दी कांग्रेस के एप्प का डाटा membership.inc.in पर आवेदन के बाद जाता है। एल्डरसन ने एक और चौकाने वाला दावा किया कि यह डेटा सिंगापुर में इस लिंक के जरिए सर्वर पर जाता है। इस डाटा को सर्वर से डिकोड करना आसान है। साथ ही सलाह भी दी कि भारत के राजनीतिक पार्टियों को भारत में मजबूत सर्वर रखना चाहिए

READ :भाजपा के इन बड़े राज्यों की सत्ता में हो सकता है ये बड़ा बदलाव, जानिए किस नेता को मिलेगा कौन सा पद

भाजपा कांग्रेस का वार- पलटवार

डाटा लीक मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है की कांग्रेस इस डाटा को देश के बहार चीन के दूतावास, नक्सलियों तक पहुंचाती है। कांग्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा की यह एप्प सिर्फ कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लेने के लिए ही यूज होता रहा है और नवंबर के बाद में ये सदस्यता कांग्रेस की मुख्य वेबसाइट से शुरू कर दी गई है।