4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर से मुंबई और दौसा-सोहना एक्सप्रेस वे पर चलेगी लग्जरी बस, जानिए कितना होगा किराया

राजस्थान रोडवेज जयपुर से मुंबई के लिए लग्जरी बस शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जयपुर से दिल्ली के लिए भी दौसा-सोहना एक्सप्रेस वे पर लग्जरी बसें शुरू की जा रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 Feb 2023, 12:07 PM IST

sohna_dausa_expressway.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। राजस्थान रोडवेज जयपुर से मुंबई के लिए लग्जरी बस शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जयपुर से दिल्ली के लिए भी दौसा-सोहना एक्सप्रेस वे पर लग्जरी बसें शुरू की जा रही हैं। इससे जयपुर से दिल्ली का सफर महज चार घंटे में पूरा होगा। 23 फरवरी को नई नौ एसी लग्जरी बसों को परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडे़ल ने बताया कि जयपुर से वापी-कल्याण (मुम्बई), लखनऊ व कोटा मार्ग पर नवीन सेवाओं का संचालन शुरू होगा। वहीं, हरिद्वार एवं अहमदाबाद मार्ग पर वर्तमान में संचालित सुपर लग्जरी सेवाओं के स्थान पर एसी स्लीपर व चेयरकार लग्जरी बस सेवा मिलेगी।

जयपुर-दिल्ली वाया दौसा-सोहना एक्सप्रेस वे पर चलेंगी दो बसें
जयपुर-दिल्ली वाया दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे (दौसा-सोहना खण्ड) पर दो सुपर लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्री मात्र चार घंटे में जयपुर से दिल्ली एयरपोर्ट के निकट (इफ्को चौक) पहुंच सकेंगे। इनकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।

इन मार्गों पर चलेगी बस
जयपुर-वापी-कल्याण (मुम्बई) वाया आबूरोड, बडोदरा----2048
जयपुर-लखनऊ वाया कानपुर -----------------------1141
जयपुर-कोटा वाया बून्दी --------------------------453
जयपुर-हरिद्वार वाया दिल्ली ------------------------1156
जयपुर-अहमदाबाद वाया चित्तौड़गढ़, उदयपुर ------ 1173
जयपुर-दिल्ली वाया दौसा-सोहना एक्सप्रेस वे ----- 790
जयपुर-बीकानेर वाया रतनगढ़ ----------------- 616