2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून से लाल हो रही जयपुर की सडक़े, तेज रफ्तार टैंकर ने टीचर व चार छात्रों को मारी टक्कर, सभी जूडो-कराटे का डेमो देने आए थे

तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क पर खड़े एक टीचर व चार छात्रों को टक्कर मार दी...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 08, 2017

Accident

जयपुर। राजधानी शहर में रोज़ हो रहें सड़क हादसे से जयपुर शहर में मातम का माहौल पसर गया हैं। एक बार फिर शहर में अलसुबह हुआ बड़ा हादसा। जयपुर शहर के रोड नम्बर १४ मिलन सिनेमा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क पर खड़े एक टीचर व चार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला। चीख-पुकार की सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल छात्रों में एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी छात्र जूडो कराटे का डेमो देने जयपुर आए थे।


स्थानीय लोगों ने दी पुलिस सूचना। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शुरू की जांच। पुलिस के अनुसार सिरोही चंदवाजी से एनजीओ के बच्चे विश्वकर्मा में जूड़ो कराटे का डेमो देने आए थे। उनके साथ उनका टीचर बाबू लाल भी था। रोड नम्बर १४ पर खड़ा रहने के दौरान एक टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि सिरोही चंदवाजी से एक एनजीओ के बच्चे अध्यापक के साथ यहां पर जूडो कराटे का डेमो देने आए थे। रोड नम्बर चौदह पर तेज रफ्तार वाहन ने अध्यापक व बच्चों को टक्कर मार दी। सभी घायलों का उपचार जारी है।

अजमेर हाइवे पर महला के पास आज अलसुबह एक टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से कैमिकल का रिसाव हो रहा है। सूचना पर घटना स्थल पर दमकल व पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे । हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कुछ समय में ही एक तरफ के यातायात चालू कर दिया, लेकिन दूसरी तरफ का रास्ता कई घंटों तक बंद रहा। पुलिस के अनुसार अलसुबह करीब पौने छह बजे अजमेर रोड पर महला के पास एक टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कर उसमें भरे केमिकल को दूसरे टैंकर में भरवाया। केमिकल के रिसाव के चलते पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ दूदू प्यारे लाल ने बताया कि एक केमिकल से भरा टैंकर पलट गया था। टैंकर से केमिकल का रिसाव होने लग गया था । क्रेन की मदद से से टैंकर को सीधा कर उसका केमिकल दूसरे टैंकर में भरवाया गया और फिर उसे गतव्यं के लिए रवाना किया गया।

बाइक-ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक की मौत
दो सौ फीट बाइपास पर देर रात एक ऑटो व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की जांच सड़क दुर्घटना अनुसंधान इकाई साउथ कर रही है। पुलिस के अनुसार रात करीब एक बजे पुरानी चुंगी नाका पर ऑटो व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक व बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया। बाइक सवारयुवक का उपचार जारी है।