4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न मोतियों जैसे और न सोने-चांदी के दांत, सूरत के हीरा कारोबारी ने तैयार की हीरे की बत्तीसी

नई चमक-दमक : कीमत 25 लाख तक, कई किस्म और साइज में निर्माण

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Apr 25, 2023

Diamond denture

Diamond denture

सूरत. सभी चाहते हैं कि उनके दांत मोतियों जैसे चमकें। बत्तीसी को आकर्षक बनाने के लिए कई लोग सोने और चांदी के दांत लगवाते हैं। इससे चार कदम आगे बढ़कर सूरत में एक हीरा कारोबारी ने हीरे के दांतों से बत्तीसी (Diamond Teeth) तैयार कर दी। उसका दावा है दांत टूटने पर कुछ नया करने के इरादे वाले लोग हीरे का दांत भी लगवा सकते हैं। कारोबारी ने मुंह में दांतों के बीच लगवाने के लिए ए.के. 47 राइफल और दिल की डिजाइन भी बनाई है। उसका कहना है कि विदेशों में हीरे के दांत लगवाने का ट्रेंड है। ऐसे दांत लगवाने से कोई परेशानी नहीं आती। लोग खाना आराम से खा सकते हैं। कारोबारी ने डायमंड बत्तीसी में लगाने के लिए कई किस्म और साइज के दांत तैयार किए हैं। सूरत का हीरा उद्योग दुनियाभर में मशहूर है। दुनिया के हीरा बाजार में पहुंचने वाले हर 11 में से 9 हीरे सूरत में तराशे जाते हैं। कच्चे हीरे के लिए यहां के व्यापारियों को अफ्रीका और यूरोप पर निर्भर रहना पड़ता था। कुछ समय से सूरत के हीरा कारोबारियों ने लैब ग्रोन डायमंड की तरफ रुख किया है।

फ्रेम बनाने के बाद जड़े गए डायमंड
डायमंड की बत्तीसी और दांत बनाने में चांदी, सोना, नैचुरल हीरे और लैब में बने हीरे का इस्तेमाल किया गया। हीरे के दांतों की कीमत एक लाख से 25 लाख रुपए तक है। कारोबारी ने हीरे के दांतों के साथ मुंंह के ऊपरी और निचले हिस्से के सेट तैयार किए। फ्रेम बनाने के बाद उस पर हीरे जड़े गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग