29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कचरे में धधकी आग, उद्यमी हुए एकत्रित

शहर के औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण स्थित एक खाली भूखंड में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक आग लग गई।
less than 1 minute read
Google source verification

शहर के औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण स्थित एक खाली भूखंड में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक आग लग गई।

तेजी से उठते धुएं व आग लगने की जानकारी पर बड़ी संख्या में मौके पर उद्यमी व श्रमिक एकत्रित हो गए। जानकारी अनुसार सड़क के दोनों तरफ के खाली भूखंडों में पड़े कचरे के ढेर में आग सुलग गई।

कारखानों से निस्तारित कचरे में रासायनिक अंश होने से आसमान में गहरा काला धुआं उठने लगा। इस पर एकबारगी लोगों ने किसी कारखाने में आग लगने का अनुमान लगाया।

बाद में मौके पर पहुंचे तो भूखंड में कारखानों से निस्तारित कूड़े में आग जल रही थी। घटना की जानकारी पर सीईटीपी की दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।