भीषण गर्मी में आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि आगजीन से निपटने के लिए अग्निमशन कर्मचारी मुस्तैद हैं लेकिन जब तक वे पहुंचते हैं तब तक काफी नुकसान हो जाता है। ऐसा ही गर्मी में तापमान बढऩे के साथ ही उपखंड क्षेत्र में आग की घटनाओं का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पिछले 25 दिन में आए दिन कभी सूखे कचरे में तो कभी कच्चे घर, विद्युत ट्रांसफार्मर, फै क्ट्रियों से निकलने वाले वेस्ट आदि में आग लगने से दमकल कर्मियों की परेड हो रही है। इन घटनाओं की अहम वजह लापरवाही ही मानी जा रही है। गर्मी के तीन-चार महीने और हैं। लिहाजा, सावधानी नहीं बरती तो यह आंकड़ा 100 से 150 के पार हो जाएगा। अग्निशमन केंद्र चौमूं के अनुसार उपखंड क्षेत्र में फररवरी से 8 मई तक 50 छोटी-बड़ी आग की घटनाएं हुई हैं। घटनाओं में सूखे कचरे, कचरा डिपो, कच्चे घर, विद्युत ट्रांसफार्मर, वाहन आदि के मामले हैं। केंद्र की फायरमैन टीम का कहना है कि सूखा कचरा और छप्परों में आग का प्रमुख कारण लापरवाही है। बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोग राह चलते हुए इन्हें बिना बुझाए यहां-वहां फेंक देते हैं। कचरा इनसे आग पकड़ लेता है। कच्चे घरों में भी लोग चूल्हे की आग को पूरी तरह से बुझाते नहीं है और तेज हवा या आंधी चलने पर चूल्हे की आग पतंगा छप्पर तक पहुंचकर आग लगा देता है। ऐसे में लोगों की लापरवाही आग लगा देती है। जिससे दमकलकर्मियों की मशक्कत हो जाती है।