
गर्मी का असर : दिन में सूने पर्यटन स्थल
जयपुर. राजधानी सहित प्रदेश में गर्मी का असर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिसका असर पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दे रहा है। पर्यटन स्थलों पर विदेशी सैलानी तो नाममात्र के रह गए हैं, जबकि गर्मी की छुट्टियां होने से देसी सैलानियों के आने से पर्यटन विभाग राहत में है। कई स्थानों पर सुबह तेज धूप व गर्म हवाओं का असर देखा गया। देशभर में गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है।
देश में ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा सैलानियों को आकर्षित करने वाले आमेर फोर्ट को भी दिनभर पर्यटकों का इंतजार रहता है। बीते दो माह में यहां महज २००० से २५०० तक सैलानी रोज पहुंच रहे हैं, इनमें विदेशी सैलानियों की संख्या २००-२५० के आस-पास है। नाइट टूरिज्म में भी सैलानियों की संख्या बमुश्किल प्रतिदिन १०० के पार हो पाती है।
पड़ोसी राज्यों से ज्यादा
गर्मी की छुट्टियां के चलते उप्र, दिल्ली, हरियाणा, मप्र, पंजाब और गुजराज से पर्यटन आ रहे हैं। कम दूरी होने के कारण इन राज्यों के पर्यटक एक-दो दिन में ही लौट जाते हैं।
गर्मी का असर हो रहा है
प्रदीप बोरड़, डायरेक्टर, पर्यटन गर्मी के दिनों में विदेशी सैलानी कम हो जाते हैं। वहीं देसी पर्यटकों की संख्या बढ़ती है। पिछले साल से तुलना करे तों इन दोनों माह में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटन विभाग लगातार सैलानियों को राजस्थान बुलाने की कोशिश में लगा है।
पर्यटकों का घटता बढ़ता पारा
स्थल अप्रैल मई
देसी/विदेशी देसी/विदेशी
आमेर फोर्ट ५१९८४/२११९ ५३३४५/२१२८
नाहरगढ़ फोर्ट २१५६६/१६४३ २४०७४/७३५
हवामहल ४७५००/३२१० ४१६८०/१५२०
अल्बर्ट हॉल ५१९८४/२११९ ५३३४२/२१२८
नाइट ट्यूरिज्म भी हुआ ठंडा
आमेर फोर्ट २६४१/६०३ ३६६३/४४८
अल्बर्ट हॉल २५१३/९०५ २५९४/९२५
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
Published on:
05 Jun 2018 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
