27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान भाजपा को झटका! दो पूर्व विधायक, 4 पार्षद कांग्रेस में शामिल

प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Apr 26, 2018

patrika

BJP,Ujjain,give,Yellow rice,

जयपुर। राजस्थान में भाजपा पर से संकट हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। पुलिस व प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त कई अधिकारियों के बाद अब भादरा के पूर्व विधायक सुरेश चौधरी एवं गंगापुरसिटी के पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

दोनों निर्दलीय विधायक रहे थे। उनके साथ 4 पार्षदों राजेश जैमिनी, अब्दुल सईद, आशा सैनी व शबाना बानो ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव मोहनप्रकाश भी मौजूद थे। इस दौरान पायलट ने कहा कि चौधरी और अग्रवाल के शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं के निष्कासन रद्द
भाजपा ने अनुशासनहीनता पर निकाले गए नेताओं की बहाली शुरू कर दी है। अनुशासन समिति के सदस्य मदन लाल सैनी ने बताया कि अनुशासन समिति की बैठक हुई। बैठक में चूरू के अरविन्द इन्दौरिया, रतनगढ़ देहात मण्डल महामंत्री दीपदयाल पारीक, भीलवाड़ा के कैलाशी देवी खटीक का नोटिस निरस्त किया। जयपुर देहात के विजय पापटवाल, प्रमिला कुण्डारा, सिरोही के राजेन्द्र अग्रवाल, भीलवाड़ा के राजकुमार सांसी, श्रीगंगानगर के नरेश अग्रवाल, अशोक नागपाल एवं महेश पेडीवाल का निष्कासन रद्द कर दिया गया।

खुर्शीद का बयान समाज को झकझोरने वाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के कांग्रेस व मुसलमानों से संबंधित बयान को मुस्लिम संगठनों ने समाज को झकझोरने वाला बताया है। विभिन्न संगठनों की बुधवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी व देश पर 60 वर्ष से भी अधिक समय तक शासन करने वाले उनके नेताओं का जुर्म स्वीकार किया है। डॉ. जाकिर हुसैन सोशल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशफाक अहमद व महासचिव एम.सादिक खान ने कहा कि सन 1950 में मुस्लिम समाज सरकारी नौकरियों में 25 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सेदारी रखता था, जो कि कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते आज महज 3 से 4 प्रतिशत है। स्वीकारोक्ति पर कोर्ट प्रसंज्ञान ले।