3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकान में ले जाकर नाबालिग से गैंगरेप, सबूत मिटाने के लिए किया ऐसा काम

पीडि़ता के भाई के अनुसार सोमवार दोपहर गांव के ही प्रभूसिंह और नंदलाल ने उसकी बहन को अगवा कर लिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 29 May 2018, 8:39 AM IST

Child molestation

Child molestation

अलवर/नौगांवा। अलवर के नौगावां स्थित एक गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर जहर पिला जान से मारने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के भाई के अनुसार सोमवार दोपहर गांव के ही प्रभूसिंह और नंदलाल ने उसकी बहन को अगवा कर लिया। सूने मकान में ले जाकर दोनों आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। बाद में मारपीट कर जहर पिला दिया और फरार हो गए।

चंगुल से भागी नाबालिग ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ा
आरोपियों के चंगुल से भागी नाबालिग ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। सीओ दक्षिण अनिल बनीवाल के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। रिपोर्ट पर जांच जारी है।

पूरे एरिया में तनाव का माहौल
घटना में पीडि़ता की मौत हो गई। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे एरिया में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने में जमा हो गए। आरोपी अभी तक फरार होने की सूचना।

वहीं दूसरी ओर... रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाते मैनेजर गिरफ्तार, नाबालिग लगा रहे थे कश
राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन से चार-हुक्के और विभिन्न प्रकार के फ्लेवर के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। जांच अधिकारी एसआई विजेन्द्र सिंह ने बताया कि लक्ष्मी मन्दिर सिनेमा के पास सोसललाइट रेस्टोरेन्ट में नाबालिग बच्चों को हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां के दो कमरे में आधा दर्जन से अधिक नाबालिग हुक्का पीते मिले। पुलिस को देखते ही हुक्का पीने वाले फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मैनेजर जगत सिंह (33) निवासी रेलवे कॉलोनी अम्बाला केट हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। वहां से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के फ्लेवर के मादक पदार्थ और चार हुक्के बरामद किए।