4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagar Nigam Greater की साधारण सभा 18 को, सफाई सहित पांच प्रस्तावों का एजेंडा जारी

आखिर लंबी जद्दोजहद और खींचतान के बाद नगर निगम ने साधारण सभा की तारीख घोषित कर ही दी। नगर निगम ग्रेटर की दूसरी साधारण सभा की बैठक 18 अप्रेल को होगी। बैठक का एजेंडा जारी कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 14 Apr 2022, 1:44 PM IST

Nagar Nigam Greater की साधारण सभा 18 को, सफाई सहित पांच प्रस्तावों का एजेंडा जारी

Nagar Nigam Greater की साधारण सभा 18 को, सफाई सहित पांच प्रस्तावों का एजेंडा जारी

आखिर लंबी जद्दोजहद और खींचतान के बाद नगर निगम ने साधारण सभा की तारीख घोषित कर ही दी। नगर निगम ग्रेटर की दूसरी साधारण सभा की बैठक 18 अप्रेल को होगी। बैठक का एजेंडा जारी कर दिया गया है। बैठक में पांच प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इनमें जोनवाइज सफाई व्यवस्था के टेंडर भी शामिल है। ग्रेटर नगर निगम बीवीजी कंपनी को बाहर रास्ता दिखाएगी, इसके लिए निगम प्रशासन ने निविदा तैयार कर ली है, जिसे बोर्ड से पास कराने के बाद जारी किया जाएगा। इस बार घर-घर कचरा संग्रहण, डिपो से कचरा उठाने और सड़कों की सफाई व नाली का कचरा उठाने के लिए अलग-अलग टेंडर किए जाएंगे। निगम प्रशासन अलग-अलग टेंडर इसलिए जारी कर रहा है ताकि हड़ताल को पूरी सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हो।

समिति पुनर्गठन पर विचार का प्रस्ताव शामिल नहीं

एजेंडा में समितियों के पुनर्गठन का विचार का प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया है। करीब 60 भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने इस प्रस्ताव के लिए साइन करके महापौर को सौंपा था। हालांकि मामले को लेकर काफी विवाद हुआ और भाजपा संगठन ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। विवाद से बचने के लिए इस प्रस्ताव को एजेंडा में शामिल नहीं किया गया है।

अधिकारियों को घेरेंगे पार्षद

बैठक हंगामेदार होने वाली है। पार्षद पिछले एक साल से लगातार नगर निगम आयुक्त और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे। अभी तक उनके पास अपनी बात रखने का मंच नहीं था। लेकिन अब साधारण सभा की बैठक में पार्षद हंगामा करेंगे। विकास के मुद्दे पर चर्चा के दौरान हंगामा होने की पूरी संभावना है।

ये प्रस्ताव भी किए शामिल

—जॉब बेसिस पर अस्थाई श्रमिकों की आपूर्ति की निविदा का प्रस्ताव। इस प्रस्ताव के जरिए प्रत्येक वार्ड में 7-7 अस्थाई श्रमिक लगाए जाएंगे।

—निगम की प्रशासनिक कार्य प्रणाली के सरलीकरण के प्रस्ताव की स्वीकृति

—प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेने पर चर्चा

—वार्डों में 50 लाख के विकास कार्य, सीवरेज सफाई व्यवस्था के साथ नालों की सफाई और रोशनी व्यवस्था में आवश्यक सुधार पर चर्चा