25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार करके लड़की के हाथ पर गोदा अपना नाम, हवसी कटेवा को मिली इतनी बड़ी सजा

अरोपी युवक पता पूछने के बहाने छात्रा को कार में बैठाकर होटल ले गया और उसके साथ बलात्कार कर वीडियो बना लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Jun 2023, 1:10 PM IST

girl_rape_in_jaipur.png

जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-3 महानगर द्वितीय ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके का है। युवक गौतम कटेवा ने अप्रैल, 2019 में पता पूछने के बहाने छात्रा को कार में बैठाकर होटल ले गया और उसके साथ बलात्कार कर वीडियो बना लिया।उसने छात्रा के शरीर पर नुकीली वस्तु से अपने नाम का पहला अक्षर भी गोद दिया था। इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर मामला पुलिस तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की जल्द बदलेगी सूरत, जानिए कैसे 3087 स्टार्टअप यूनिक आइडिया से करेंगे कमाल

महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया
परकोटा की गलियों में बुधवार देर रात मानसिक विक्षिप्त दो महिलाएं निर्वस्त्र घूमती रहीं। दोनों को कपड़े पहनाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। इसमें से एक महिला के पैरों में घाव थे और रक्त बह रहा था। वो तो भला हो पुलिसकर्मियों का जिन्होंने जिम्मेदारी को समझा और रेस्क्यू कर दोनों महिलाओं को अपना घर संस्था में सुरक्षित पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि ऐसे मामले में लोग मदद करने के बजाए पीछे हट जाते हैं। जबकि सभी को इंसानियत का धर्म निभाना चाहिए। खासतौर पर किसी पीड़ित और बेसहारा महिला की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अब राजस्थान से उठी पहलवानों के समर्थन में मांग, जयपुर में NSUI ने कर दिया इतना बड़ा काम

दिन भर लोगों ने किया नजरअंदाज
कोतवाली थाना पुलिस की एएसआई शारदा ने बताया कि कल्याण जी के रास्ते इलाके से सूचना मिली कि एक महिला सड़क पर निर्वस्त्र घूम रही है। मौके पर पहुंचकर उसे कपड़े पहनाए और रेस्क्यू कराया। इसी तरह जालूपुरा थाना पुलिस ने भी न्यू कॉलोनी से एक महिला को रेस्क्यू किया। कांस्टेबल शिवराज ने बताया कि रात्रि में एक निर्वस्त्र महिला सड़क किनारे बैठी मिली। लोगों ने इन दोनों महिलाओं को दिन भर नजरअंदाज किया।