जयपुर . मानसरोवर क्षेत्र में एक छात्रा ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे गांव में एक युवक परेशान करता था। छात्रा करियर बनाने के लिए गांव छोड़कर शहर आई थी, लेकिन युवक ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। आत्महत्या से पूर्व लिखे पत्र में छात्रा ने आपबीती लिखी है। उसने लिखा है कि मुझे परेशान किया है, यह जिंदा नहीं रहना चाहिए। छात्रा किस कदर परेशान थी, इसका अंदाजा इस वाक्य से लगाया जा सकता है।