
जयपुर
इसे प्रेम कहें या सनक.... 17 साल के एक लड़के ने बीच सड़क खुद की खोपड़ी उडा दी। उसने कनपटी से रिवाल्वर लगाई और खुद को गोली मार ली। सड़क पर खून ही खून फैल गया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद से उसकी मां का बुरा हाल है। मां रो रोकर बेहाल है। मां के लिए उसने ईमोशनल नोट सोशल मीडिया पर लिखकर छोड़ा और प्रेमिका के लिए भी काफी कुछ लिखा। यह पूरा मामला भीलवाड़ा जिले का है। पुलिस ने बताया कि बीती रात महात्मा गांधी अस्पताल में एक लड़के को लाया गया था। वह अचेत था और उसकी उम्र करीब 17 - 18 साल थी। उसे डूंगरपुर से उदयपुर रेफर करने के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पर्चा बयान भी नहीं दे सका। लेकिन उसके पास जो मोबाइल फोन मिला उससे उसका सोशल मीडिया अकाउंट चैेक किया गया तो यही पता चल सका कि वह किसी के साथ प्रेम में था। वह लड़की... लड़के से करीब छह सात साल बड़ी थी लेकिन फिर भी लड़का उसका साथ प्रेम में था। संभव है कि वह इकतरफा प्रेमी हो। उसने रात करीब आठ बजे खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि फिलहाल जांच पड़ताल चल रही है। उसके पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हांलाकि जिस लड़की से वह प्रेम में था उस लड़की की पहचान भी सही तरह से नहीं हो सकी है। आज परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा। आज परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा।
Updated on:
09 Dec 2022 09:51 am
Published on:
09 Dec 2022 09:51 am
