4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात 1 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा पर हुआ हादसा, सड़क पर मची चीख-पुकार

गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा पर बुधवार रात करीब एक बजे रोडवेज बस और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur accident

रात 1 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा पर हुआ हादसा, सड़क पर मची चीख-पुकार

जयपुर। गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा पर बुधवार रात करीब एक बजे रोडवेज बस और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में एक जने की मौत हो गई, 25 जने घायल हो गए। सवारियों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। सड़क पर महिलाओं की चीख पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार मिनी बस सीकर के श्रीमाधोपुर में भात भरकर लौट रही थी। रोडवेज बस सिंधी कैंप बस स्टैंड से चौमूं हाउस की तरफ जा रही थी। मिनी बस गणपति प्लाजा से जवाहर नगर जाने के लिए पांच बत्ती की तरफ जा रही थी तब रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में जवाहर नगर कच्ची बस्ती निवासी ताराचंद की मौत हो गई। घायलों को जैसे-तैसे निकालकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 3-4 लोगों की हालत गम्भीर बताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग