27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018: कांग्रेस की सूची जारी होने से पहले ही पर्चा भरा, अब इनके टिकट के लिए पहुंचे राहुल गांधी के पास

सूची जारी होने से पहले ही पर्चा भरने के बाद अब Harish Choudhary अपनों के लिए टिकट के जुगाड़ में भी लग गए हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 15 Nov 2018, 3:09 PM IST

rajasthan election 2018

जयपुर। राजस्थान चुनाव (Rajasthan election 2018 ) को लेकर कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। हालांकि टिकट मिलने से पहले ही प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेताओं ने तो नामांकन भी दाखिल कर लिया है। जिनमें बायतु से हरीश चौधरी (Harish Choudhary) का नाम भी है।

सूची जारी होने से पहले ही पर्चा भरने के बाद अब harish choudhary अपनों के लिए टिकट के जुगाड़ में भी लग गए हैं। अब चौधरी दिल्ली पहुंच गए हैं। चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi से भी मुलाकत की है। सूत्रों की माने तो वे राहुल से मुलाकात कर राजस्थान की जैसलमेर विधानसभा सीट पर अपने खास रूपाराम धनदे को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को धनदे को टिकट दिलवाने का संदेश पहुंचा दिया है।


हरीश चौधरी अपने क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं। वे बाड़मेर-जैसलमेर सीट से सांसद भी रहे हैं। ऐसे में जैसलमेर की सीट को लेकर कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान के सामने जैसलमेर विधानसभा सीट पर सुनिता भाटी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है और पार्टी इस बार रूपाराम धनदे को प्रत्याशी बनाने के मूड में नहीं है। ऐसे में एक बार फिर पार्टी नेताओं में टिकट को लेकर खींचतान बढऩे के आसार नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आज जारी हो सकती है। कहा जा रहा है लिस्ट पर 3 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। बैठक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, अहमद पटेल, कुमारी शैलजा, रामेश्वर डूडी और अविनाश पांडे समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।

यहां तक कहा जा रहा है कि टिकट पाने वाले नेताओं को फोन भी कर दिया गया है। पहली सूची में गहलोत और पायलट के नाम भी शामिल होंगे। सूची फाइनल है उस पर केवल राहुल गांधी की मुहर लगनी बाकी है। सूची में 170 से 180 नाम हो सकते है।