एक बार फिर हरियाणा के बदमाशों के रविवार को शहर में घुसने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ए श्रेणी की नाकेबंदी लगाने के लिए थानों को कहा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। उधर दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों की जांच करने के बाद कोई सफलता नहीं मिलती देख नाकेबंदी हटा ली।