जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह से अब भी सक्रिय बना हुआ है। राजस्थान के अब तक 376 बांध भर चुके हैं। राजस्थान के प्रमुख बांध या तो लबालब होने को तैयार हैं, या फिर उनके गेट खोल दिए गए हैं। अब बात राजस्थान के सबसे ऊंचे बांध की। यह बांध भी अगले 48 घंटे में छलक जाएगा। ऐसी उम्मीद बांध में पानी की आवक को देखकर लगाया जा रहा है। पिछले दो दिन में ही 65 सेंटीमीटर पानी आ चुका है।
राजस्थान का सबसे ऊंचा बांध जाखम बांध कहलाता है। यह प्रतापगढ़ जिले में आता है। उदयपुर संभाग के माही के बाद प्रमुख बांधों में जाखम बांध का भी नाम आता है। जाखम बांध अब बस केवल 55 सेंटीमीटर ही खाली रह गया है।