2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस 13 गेट वाले बांध को अब बस 13 फीट पानी की आस, … तो 72 घंटे में छलक जाएगा

पानी की आवक की यही रफ्तार रही तो बांध जल्द छलक जाएगा। बांध में 13 गेट है। इधर बांध अब केवल 13 फीट खाली रह गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Sep 11, 2024

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। राजस्थान के कई बांध लबालब हो गए हैं। इन बांधों के गेट भी खुले हुए हैं। अब पश्चिम राजस्थान के बांधों की भी बारी है। पश्चिम राजस्थान का सबसे बड़ा बांध जवाई में भी पानी की आवक तेजी से हो रही है। मंगलवार को दिन भर पानी धुअंाधार तरीके से आया। पानी की रफ्तार इतनी तेज की थी एक ही दिन में पांच फीट से अधिक पानी आ गया है। पानी आने की यही रफ्तार बनी रही तो अगले 72 घंटे में बांध के गेट खोलने पड़ सकते हैं।
जवाई बांध की सहायक नदियां भी पूरे वेग में चल रही है। जवाई बांध में बढ़ते गेज को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी पूरी नजर बनाए रखी। जवाई बांध की भराव क्षमता 61.25 फीट है। पिछले चौबीस घंटे में बांध में पांच फीट पानी की आवक हो गई है। पानी की आवक की यही रफ्तार रही तो बांध जल्द छलक जाएगा। बांध में 13 गेट है। इधर बांध अब केवल 13 फीट खाली रह गया।

यह भी पढ़े : Good News : माही डेम अपने पूरे यौवन पर, इस सीजन में पहली खोल गए 16 में से इतने गेट

पिछले चौबीस घंटे में इस रफ्तार से आया पानी

तारीखसमयपानी का स्तर (फीट में)
10 सितम्बरसुबह 7 बजे43.30 फीट
10 सितम्बरसुबह 11 बजे44.50 फीट
10 सितम्बरदोपहर 1 बजे46.00 फीट
10 सितम्बरशाम 5 बजे46.95 फीट
10 सितम्बररात्रि 10 बजे47.45 फीट
11 सितम्बरसुबह 7 बजे48.15 फीट
वर्तमान स्तर----------------48.15 फीट
बांध की क्षमता----------61.25 फीट

यह भी पढ़े : जवाई बांध : बहुत तेजी से आ रहा पानी, यही रफ्तार रही तो दसवीं बार छलक जाएगा बांध

यह भी पढ़े : Today Update : बीसलपुर-माही के बाद अब जाखम-जवाई बांधों के छलकने की आ रही बारी

Story Loader