जयपुर। राजस्थान में अभी मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 13 सितम्बर तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया हुआ है। ऐसे में राजस्थान में अभी भारी बारिश से राहत की उम्मीदें नजर नहीं आ रही है। भारी बारिश के चलते राज्य में अलग-अगल जिलों में समय-समय स्कूलों की छुट्टी करनी पड़ रही है। इधर मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में भारी बारिश की संभावना है।