क्या दसवीं बार खुलेंगे जवाई के गेट
जवाई बांध में लगातार पानी आ रहा है। बांध का निर्माण 1956 में पूर्ण हो गया था। बांध में 13 गेट हैं। बांध अपने निर्माण से लेकर अब तक नौ बार लबालब हो चुका है। पिछले साल भी बांध के गेट खोले गए थे। बांध भरने से पाली, जालोर व सिरोही जिले में पेयजल की किल्लत नहीं रहती है।अभी मानसून सक्रिय है। बांध के भरने की उम्मीदों से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।