30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंगोनिया गौशाला को मिलेगी आज नई सौगात,सीएम करेंगे छायादार 11 नए बाड़ों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर दो बजे करेंगे शिलान्यास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

HIMANSHU SHARMA

•

Updated: 27 Oct 2019, 5:57 AM IST

Cow

Cow



जयपुर
नगर निगम की अनुपम पहल यह दीपावली गौ सेवा के नाम के तहत आज हिंगोनिया गौशाला को नई सौगात मिलेगी। नगर निगम की और से गायों के लिए गौशाला में बनने वाले छायादार 11 नए बाड़ों का शिलान्यास आज दीपावली के दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। जिसमें नगर निगम महापौर विष्णु लाटा भी उपस्थित रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर दो बजे से होगा जहां मुख्यमंत्री हिंगोनिया गौशाल में पहुचेंगे और प्रथम फेज का काम शुरू करने के लिए शिलान्यास करेंगे।
हिंगोनिया गौशाला में गोवंश की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम की ओर से अब छायादार 11 नए बाड़े बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रथम फेज में एक चारा गोदाम और पानी की टंकी भी बनाई जा रही हैं। हालांकि निगम ने 10 करोड़ का बजट सैंक्शन करते हुए, 26 छायादार बाड़े बनाए जाने का फैसला लिया हैं। लेकिन पहले चरण में 5 करोड की लागत से बाड़े का काम ही होगा। मेयर विष्णु लाटा ने बताया कि अब तक हिंगोनिया गौशाला में 40 बाड़े थे। लेकिन, गोवंश की बढ़ती संख्या को देखते हुए, अब बाड़ों की संख्या बढ़ाई जा रही है. उन्होंने दीपावली के मौके पर गौ सेवक और आम जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिंगोनिया गौशाला पहुंचकर मां लक्ष्मी के रूप गौ माता के दर्शन करने की बात कही। गौरतलब है कि साल 2016 में गौशाला में गायों की मौत के बाद नगर निगम ने उसी साल स्वयंसेवी संस्थान अक्षय पात्र को गौशाला रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब गौशाला में 8 हजार गौवंश था। लेकिन अब नगर निगम की ओर से शहर को पशु मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते यहां गौवंश की संख्या 16 हजार के पार पहुंच चुकी है। जिसके बाद यहा 26 छायादार बाड़े बनाए जाने का फैसला लिया गया हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग