6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भट्टी की तरह तपा प्रदेश, लू के बनने लगे हालात

राजधानी में बीते तीन दिन में करीब छह डिग्री उछला रात में पारा.........
2 min read
Google source verification
hot weather in rajasthan

Fire on fire on the last day of April

जयपुर। पश्चिमी हवाओं के असर से पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। हालांकि हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे में पूर्वोत्तर हिस्सों में धूलभरी हवाएं चलने के संकेत दिए हैं जिसके असर से पूर्वोत्तर हिस्सों में गर्मी के तेवर थोड़े नर्म रह सकते हैं लेकिन पश्चिमी हिस्सों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। बीते चौबीस घंटे में श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। तेज रफ्तार से बही सतही गर्म हवा ने पश्चिमी इलाकों में लू के हालात बना दिए हैं। भीषण गर्मी के चलते दिन में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है।
राजधानी में तीन दिन में छह डिग्री उछला रात में पारा
जयपुर में बीती रात के तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी हुई जिसके चलते रात में भी गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिनों में शहर में रात के तापमान में पारा करीब छह डिग्री तक उछल गया है और रात में भी गर्मी अब रफ्तार पकड़ने लगी है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो अप्रेल माह में अब तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा है। आज सूर्योदय के साथ ही आसमान में हालांकि धूल का गुबार छाया नजर आ रहा है जिसके कारण आज शहर में धूलभरी हवाएं चलने के संकेत मौसम केंद्र ने दिए हैं। चौबीस घंटे में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया वहीं दिन में धूप की तपन से लोग बेचैन रहे। आज सुबह सात नौ बजे शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री व उसके आस पास रहेगा वहीं दिन में धूलभरी हवाएं भी शहरवासियों को परेशान कर सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग